लाइव न्यूज़ :

किसी जाति विशेष का होने के कारण नहीं बल्कि 36 कौमों के प्यार से मुख्यमंत्री बना: गहलोत

By भाषा | Updated: December 16, 2021 22:42 IST

Open in App

जयपुर, 16 दिसंबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह किसी जाति विशेष का होने के कारण नहीं बल्कि 36 कौमों के प्यार व विश्वास के कारण ही राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

वे यहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. आंबेडकर के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित करने के अपने सपने का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, ''मुझे लगता है कि इस सपने को पूरा करने के लिए ही राज्य की जनता ने मुझे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया है।''

उन्होंने मुस्कुराते हुए आगे कहा, '' जाति-पाति के हिसाब से तो मैं मुख्यमंत्री बन नहीं पाता। मेरी जाति का एक ही विधायक है और वह मैं खुद ही हूं। अगर राज्य की 36 कौम मुझे प्यार नहीं करतीं, मुझ पर विश्वास नहीं करतीं तो मैं आज आपके सामने खड़े होकर दो बातें कहने की स्थिति में नहीं होता।''

गहलोत ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना, मूल कर्तव्यों और इसके मूलभूत तत्वों की समझ आमजन मे विकसित हो जाए तो गरीबी-अमीरी, वर्गभेद सहित देश की कई समस्याएं स्वतः ही दूर होने लगेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता