लाइव न्यूज़ :

देह व्यापार के आरोप में ब्यूटी पार्लर संचालिका गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 14:23 IST

Open in App

नोएडा, 25 जून नोएडा की थाना सेक्टर 49 पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लड़कियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 73 स्थित स्क्वायर मॉल में ब्यूटी पार्लर व स्पा की संचालिका पायल चौहान ऑनलाइन बुकिंग करके कॉल गर्ल भेजती है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाई तथा फर्जी ग्राहक के माध्यम से महिला से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि जब इस बात की पुष्टि हो गई कि वहां देह व्यापार का अड्डा चल रहा है तो पायल चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। इस धंधे में कथित तौर पर संलिप्त तीन लड़कियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से कई अहम दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। संचालिका के मोबाइल फोन की भी पुलिस जांच कर रही है। अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में कॉल गर्ल रैकेट चलाने वाली महिला ग्राहकों से पांच से 10 हजार रुपए लेती थी और इस काम में शामिल लड़कियों को एक हजार रुपये देती थी। उन्होंने बताया कि महिला के मोबाइल फोन से कई लोगों के नंबर मिले हैं जिन्हें वह कॉल गर्ल सप्लाई करती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां