लाइव न्यूज़ :

मुझे पीट लीजिए, लेकिन कार्यवाही बाधित मत कीजिए : झारखंड विस अध्यक्ष

By भाषा | Updated: September 7, 2021 15:20 IST

Open in App

रांची, सात सितंबर झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए एक कमरा आवंटित करने के मुद्दे पर मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए भगवा रंग के कपड़े पहनकर और ‘जय श्री राम’ और ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आसन के समीप पहुंच गए और सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया।

सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही भाजपा सदस्यों ने नमाज के लिए कमरा आवंटित किए जाने और राज्य की रोजगार नीति के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने हंगामा कर रहे सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलते रहने देने की अपील की।

प्रदर्शनकारी सदस्य प्रश्नकाल के दौरान नारे लगाते रहे जिसके कारण दोपहर 12:30 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

महतो ने प्रदर्शनकारी विधायकों से कहा, ‘‘आसन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर आप नाराज हैं तो मुझे पीट लें, लेकिन कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न नहीं करें। कृपया अपने-अपने स्थानों पर जाएं...मुझे बहुत पीड़ा हुई है। ...यह 3.5 करोड़ लोगों की आस्था का प्रश्न है और आपके आचरण से मुझे कष्ट पहुंचा है।’’

हंगामे के बीच, अध्यक्ष ने भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही से ‘हनुमान चालीसा’ का सम्मान करने और राजनीतिक फायदे के लिए इसका इस्तेमाल न करने को कहा। उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं कि ‘बजरंग बली’ हंगामा कर रहे विधायकों को सदबुद्धि दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग