लाइव न्यूज़ :

मुंबई में छठ पर समुद्र तटों पर भीड़भाड़ नहीं लगने दी जाएगी: बीएमसी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:15 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को रोकने के प्रयास के तहत मुंबई में समुद्र तटों पर आगामी छठ पूजा पर भीड़भाड़ नहीं लगने दी जाएगी।

संशोधित दिशानिर्देश के अनुसार बीएमसी उसके बजाय शहर के अलग अलग क्षेत्रों में कृत्रिम तालाब बनायेगी एवं इस काम का सारा खर्च वह वहन करेगी।

शिवसेना के नियंत्रण वाली बीएमसी ने पुलिस विभाग से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि छठ पूजा पर समुद्र तटों पर भीड़भाड़ न हो। छठ पूजा मुख्यत: बिहार के लोग मनाते हैं और इस बार छठ 10 और 11 नवंबर को है।

बीएमसी ने कहा कि संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी कृत्रिम तालाब बनाने एवं त्योहार संपन्न हो जाने के बाद उन्हें भरने के लिए जिम्मेदार होंगे।

सीमित तरीके से छठ मनाने के पीछे की वजह स्पष्ट करते हए बीएमसी ने कहा कि मुंबई में एक अक्टूबर से छह नवंबर तक कोविड-19 के 1753 मामले सामने आये हैं।

उसने कहा कि चूंकि कोविड-19 की तीसरी लहर के आने की आशंका है इसलिए सीमित तरीके से यह त्योहार मनाना जरूरी है।

अगले साल के प्रारंभ में बीएमसी के चुनाव होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल