लाइव न्यूज़ :

‘‘कोरोना मुक्त गांव’’ के वास्ते अपने गांवों के संरक्षक बनें सरपंच: ठाकरे

By भाषा | Updated: June 7, 2021 20:30 IST

Open in App

मुंबई, सात जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरपंचों से सोमवार को अपील की कि वे ‘‘कोरोना मुक्त गांव’’ की अवधारणा को जन आंदोलन में बदलने के लिए अपने गांवों के संरक्षक बनें।

ठाकरे ने नासिक, कोंकण और पुणे संभागों के ग्राम प्रधानों के साथ ऑनलाइन हुई बैठक में कहा कि कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं है और महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान की गई गलतियों को दोहराया नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने गांव, तालुका, जिले को कोरोना वायरस मुक्त बनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। यदि सभी मिलकर इस लक्ष्य पर ध्यान दें तो वह दिन दूर नहीं जब महाराष्ट्र से कोविड-19 का खात्मा हो जाएगा। यह जन आंदोलन बनना चाहिए।’’

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 58,31,781 पर पहुंच गई थी और मृतक संख्या 1,00,130 हो गई थी। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,85,527 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह