लाइव न्यूज़ :

17 जनवरी को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: January 8, 2021 20:42 IST

Open in App

चेन्नई, आठ जनवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को यहां कहा कि माता-पिता यह सुनिश्चित करें कि वे पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को 17 जनवरी को पोलियो की दवा पिलवाएंगे।

केन्द्रीय मंत्री ने पूरे दस साल पहले जनवरी 2011 में पश्चिम बंगाल में पोलियो वायरस का आखिरी मामला सामने आने की बात को याद करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया था।

हर्षवर्धन ने यहां राजीव गांधी राजकीय जनरल अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण के पूर्वाभ्यास की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से कहा, '' इस तथ्य के बावजूद कि दुनिया के लगभग सभी देशों ने पोलियो को खत्म कर दिया है, आज भी हमारे दो पड़ोसी देशों में पोलियोमाइलाइटिस, पी1 स्ट्रेन मामलों की अच्छी खासी तादाद है।

हालांकि मंत्री ने दो देशों के नाम नहीं लिये।

डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट के अनुसार दुनियाभर में केवल तीन देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया में पोलियो पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है।

आस-पास के देशों में पोलियो की मौजूदगी एक खतरनाक कारक है और प्रतिरक्षण से संबंधित राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने ऐसे कारकों पर अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ चर्चा की है।

हर्षवर्धन ने कहा, ''हमने 17 जनवरी से तीन दिवसीय राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया है। ''

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पांच साल से कम उम्र के सभी बच्चों को पोलिया की दवा पिलाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?