लाइव न्यूज़ :

चाहे गठबंधन करना हो या विलय, जो भी हो जल्दी करें अखिलेश : शिवपाल सिंह यादव

By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:45 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र) नौ नवंबर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को अपने भतीजे एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव को दो टूक कहा कि '' अखिलेश को जो भी निर्णय लेना है, वह जल्द लें, चाहे वह गठबंधन से संबंधित फैसला हो या फ‍िर पार्टी के विलय से संबंधित।”

मंगलवार को सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर निकले शिवपाल सिंह यादव ने यहां पटेल तिराहे पर सपा से गठबंधन के सवाल पर पत्रकारों से कहा, '' हम पिछले दो वर्षों से प्रयास कर रहे हैं, जो भी करना है अखिलेश जल्दी करें, चाहे गठबंधन करें या विलय करें लेकिन हमारे लोगों का सम्मान होना चाहिए, जो लोग हमारे साथ हैं, उनको सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलनी चाहिए।''

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पिछले दिनों कहा था कि चाचा शिवपाल सिंह यादव का पार्टी में सम्मान होगा और उनके लोगों को उचित सीटें भी दी जाएंगी।

शिवपाल यादव आज सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर गोंडा के लिए निकले। उनकी रथयात्रा बाराबंकी से होकर गुजरी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 2022 में भाजपा को उखाड़ने के लिए उन्होंने यह सामाजिक परिवर्तन यात्रा शुरू की है।

उन्होंने कहा कि तमाम धर्मनिरपेक्ष लोग, गांधीवादी और लोहियावादी लोग उनके साथ हैं और उनसे जुड़ रहे हैं। यादव ने कहा कि हमने हमेशा त्याग और संघर्ष के बल पर तमाम सरकारें बनाई हैं और बिगाड़ी भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र