लाइव न्यूज़ :

लोकपाल कार्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए अधिकारी के अनुरोध पर फैसला करने में उदारता प्रदर्शित की जाए :कैट

By भाषा | Updated: December 17, 2021 18:21 IST

Open in App

नैनीताल (उत्तराखंड),17 दिसंबर केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को लोकपाल कार्यालय में प्रतिनियुक्ति की मांग कर रहे एक नौकरशाह की अर्जी पर शीघ्रता से फैसला करते हुए ‘‘उदारता’’ और ‘‘खुलापन’’ प्रदर्शित करने को कहा है।

अधिकरण ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वकील की आपत्ति को अत्यधिक तकनीकी आपत्ति करार दिया। अधिकरण ने कहा कि प्रतिनियुक्ति की मांग कर रहे अधिकारी का अनुरोध बहुत निष्पक्ष है और इस पर कोई फैसला करना प्रतिवादियों पर निर्भर है जो कि तर्कसंगत है।

कैट की नैनीताल सर्किट पीठ के बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘...हम उम्मीद करते हैं कि मंत्रालय इस मुद्दे में उदारता और पारदर्शिता प्रदर्शित करेगा तथा लोकपाल कार्यालय में प्रतिनियुक्ति की मांग कर रहे अधिकारी के अनुरोध पर नियमों के अनुसार शीघ्रता से फैसला करेगा।’’

आदेश में कहा गया है, ‘‘इस बारे में, हम प्रतिवादियों के वकील को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से उपयुक्त निर्देश प्राप्त करने का एक अवसर देते हैं और यह सुनवाई की अगली तारीख 25 जनवरी को अधिकरण को सौंपा जाए। ’’

अधिकरण भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एक अर्जी पर सुनवाई कर रहा है। उन्होंने अधिकरण का रुख कर पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के सचिव को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि दिसंबर 2019 में उत्तराखंड सरकार द्वारा दिये गये एक अनापत्ति प्रमाणपत्र पर उपयुक्त आदेश जारी कर उन्हें लोकपाल में शामिल होने की अनुमति दी जाए।

संजीव चतुर्वेदी इस समय उत्तराखंड क हलद्वानी में मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान) पद पर नियुक्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है