लाइव न्यूज़ :

सतर्क रहें, कुछ राज्यों में फिर बढ़ रहा है कोरोना : गहलोत

By भाषा | Updated: February 25, 2021 21:03 IST

Open in App

जयपुर, 25 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर बढ़ने का जिक्र करते हुए जनता से सतर्क व सजग रहने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि मास्क लगाने, दो गज की दूरी रखने सहित अन्य प्रोटोकॉल का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाए।

वह मुख्यमंत्री आवास पर वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी तक पूरी तरह गया नहीं है गत कुछ दिनों में केरल और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में इसके मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में राज्य के लोग सतर्क और सजग रहें।

इसी बैठक में महाराष्ट्र और केरल से आने वाले लोगों के लिये कोरोना वायरस संक्रमण की आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट (निगेटिव) साथ लाना अनिवार्य करने का फैसला किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने के बाद राज्य सरकार ने व्यावसायिक व सामाजिक गतिविधियों में छूट दी थी लेकिन ऐसा देखने में आया है कि कुछ लोग कोविड प्रोटोकॉल के पालन को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। इसे देखते हुए उन्होंने प्रदेशभर में मार्च के पहले सप्ताह से पुनः जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग तथा स्वायत्त शासन विभाग द्वारा चलाया जाएगा।

उन्होंने टीकाकरण अभियान को और व्यापक व प्रभावी बनाने के लिए राज्य के अब तक के अनुभव के आधार पर केन्द्र सरकार को पत्र लिखने के भी निर्देश दिए।

शासन सचिव चिकित्सा सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि राज्य में अब कोरोना के उपचाराधीन मामले मात्र 0.38 प्रतिशत हैं और हमारी रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos