लाइव न्यूज़ :

लोगों को पार्टी में लाने में सतर्कता बरतें: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 जून कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के लोगों से कहा कि वे अन्य दलों के लोगों को पार्टी में लाने में सतर्क रहें। शिवकुमार ने कहा कि ऐसा ना हो कि नये लोग गुटबाजी में शामिल होकर ‘‘पार्टी को खराब करें।’’

ऐसा प्रतीत होता है कि यह बयान चामराजपेट के विधायक बी जेड जमीर अहमद खान को लक्षित करते हुए दिया गया है, जो उस धड़े में सबसे आगे हैं, जो 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की वकालत कर रहा है। शिवकुमार इसको लेकर नाराज हैं।

खान पहले जद (एस) के साथ थे और कभी इसके नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के भरोसेमंद माने जाते थे। खान 2018 में क्षेत्रीय दल के सात अन्य लोगों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे और तब से सिद्धरमैया के समर्थक हैं।

शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘जद(एस) और भाजपा दोनों के कुछ कार्यकर्ता राज्य में अच्छा बदलाव चाहते हैं। ऐसे लोग हैं जो शिक्षित हैं और हमारी विचारधारा को स्वीकार करते हुए और सोनिया गांधी (कांग्रेस अध्यक्ष) के नेतृत्व का सम्मान करते हुए हमारी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। ऐसे लोगों की सूची के साथ एक प्रस्ताव भेजें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक ऐसे लोगों से पार्टी को फायदा होगा, तो उन्हें शामिल करें ... लेकिन वे आकर गुटबाजी में शामिल नहीं होने चाहिए।’’

सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने वाले खान के बार-बार के बयानों ने पूर्व मुख्यमंत्री के अन्य समर्थकों को इस तरह के खुले बयान देने के लिए बढ़ावा दिया है। हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और शिवकुमार ने इसके खिलाफ निर्देश दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है