लाइव न्यूज़ :

सावधान रहें, होली के दौरान कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करें: सत्येंद्र जैन

By भाषा | Updated: March 22, 2021 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने के मद्देनजर सोमवार को सावधानी की जरूरत पर बल दिया और लोगों से होली के दौरान एहतियात बरतने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में सरकारी अस्पताल कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर ओपीडी मरीजों के लिए अलग अलग पालियों पर विचार कर रहे हैं।

जैन ने संवाददताओं से कहा, ‘‘ सावधान रहने और हर समय मास्क लगाए रखने की जरूरत है। जिन्हें बिना मास्क के पाया जा रहा है और जो एक दूसरे के बीच दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।’’

उन्होंने लोगों से होली के दौरान कोविड-19 उपयुक्त आचरण करने की भी अपील की।

मंत्री ने रविवार को कहा था कि दिल्ली सरकार आक्रामक तरीके से जांच कर रही है और संक्रमितों के संपर्क में आये व्यक्तियों की पहचान कर रही है तथा हाल में हुई कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि पर शीघ्र ही काबू पा लिया जाएगा।

दिल्ली में रविवार को लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 800 से अधिक मामले सामने आये।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार शहर में 3,618 उपचाराधीन मरीज हैं और संक्रमण दर लगातार दूसरे दिन एक फीसद से अधिक रही।

कोविड-19 के 823 नये मरीज सामने आने से शहर में इस महामारी के मामले बढ़कर 6,47,984 हो गये जिनमें से 6.32 लाख मरीज संक्रमणुक्त हो चुके हैं। शनिवार को इस संक्रमण के 813 नये मरीजों का पता चला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह