लाइव न्यूज़ :

किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहें: नार्दर्न आर्मी कमांडर ने सैनिकों से कहा

By भाषा | Updated: August 9, 2019 05:16 IST

नार्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शुक्रवार को किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए सभी रैंक के अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है।

Open in App

नार्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शुक्रवार को किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए सभी रैंक के अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल की प्रतिक्रिया ‘ सशक्त और प्रभावी’ होनी चाहिए।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल सिंह के साथ 16 कोर कमांडर के लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और रामबन जिले के दूरदराज क्षेत्रों का दौरा किया। प्रवक्ता ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाए जाने के बाद मौजूदा सुरक्षा स्थिति और अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने सैनिकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि विरोधियों को ‘ सशक्त और प्रभावी’ प्रतिक्रिया मिले। प्रवक्ता ने बताया कि चंद्रकोट सेक्टर की दूरदराज चौकियों के निरीक्षण के दौरान उन्हें यहां के कमांडरों ने अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों के खत्म होने के बाद मौजूदा सुरक्षा स्थितियों और किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डोडा-किश्तवाड़-रामबन क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है और लोगों की रोजाना जरूरतें कुछ प्रतिबंध के बाद भी पूरी हो पा रही हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos