गैंगस्टर विकास दुबे से सम्बन्धों का आरोपी बीडीओ निलंबित

By भाषा | Updated: December 30, 2020 00:24 IST2020-12-30T00:24:13+5:302020-12-30T00:24:13+5:30

BDO suspended for relations with gangster Vikas Dubey | गैंगस्टर विकास दुबे से सम्बन्धों का आरोपी बीडीओ निलंबित

गैंगस्टर विकास दुबे से सम्बन्धों का आरोपी बीडीओ निलंबित

कानपुर (उप्र), 29 दिसंबर कानपुर के बिकरू कांड मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे से नजदीकी रिश्ते रखने के आरोप में चौबेपुर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।

कानपुर के मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार ने यहां बताया कि चौबेपुर के खंड विकास अधिकारी आलोक पांडे को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बिकरू कांड मामले में एसआईटी की जांच रिपोर्ट की सिफारिश के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

कुमार ने बताया कि पांडे को यह जानकारी दे दी गई है कि उनके खिलाफ यह कार्यवाही गैंगस्टर विकास दुबे से रिश्तों की वजह से की गई है। एसआईटी ने राज्य सरकार से बीडीओ के खिलाफ भी कार्यवाही की सिफारिश की थी।

गौरतलब है कि गत दो/तीन जुलाई की रात कानपुर के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने आई पुलिस टीम पर उसके गुर्गों ने छत से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस वारदात में आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे।

विकास को नौ जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। अगली सुबह 10 जुलाई को उज्जैन से कानपुर लाते वक्त एसटीएफ के साथ कथित मुठभेड़ में वह मारा गया था।

बिकरू कांड की जांच के लिए सरकार ने एसआईटी गठित की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BDO suspended for relations with gangster Vikas Dubey

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे