लाइव न्यूज़ :

बोकारो में बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते समय बीडीओ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 13, 2020 21:43 IST

Open in App

बोकारो, 13 नवंबर झारखंड के बोकारो जिले में नावाडीह प्रखंड के विकास अधिकारी प्रभाष चंद दास को धनबाद के भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को बीडीओ आवास से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया।

बेरमो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अनंत कुमार ने आज यहां बताया कि सूचना मिली है कि नावाडीह के बीडीओ को रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो की टीम ने आज गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के सूत्रों ने बताया कि बीडीओ ने आहारडीह पंचायत के सोखा टोला की झारखंड महिला विकास समिति की खेमिया देवी से जन वितरण प्रणाली की निलंबित दुकान को चालू करने के एवज में पचास हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। महिला ने आज 20 हजार रुपये एक युवक के माध्यम से बीडीओ को भेजे थे।

भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो के उपाधीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में बीडीओ पीसी दास को रंगे हाथ गिरफ्तार कर टीम अपने साथ धनबाद ले गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव