लाइव न्यूज़ :

बीडीए भ्रष्टाचार : किसी को बचाने का सवाल नही: बोम्मई

By भाषा | Updated: November 21, 2021 17:02 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में किसी को बचाने का कोई सवाल ही नहीं है और इसकी एक बार अच्छी तरह से सफाई होनी जरूरी है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को यहां बीडीए कार्यालय पर छापा मारा था और आवासीय खाके में भूमि के अधिग्रहण और आवंटन के दौरान अधिकारियों द्वारा अनियमितताओं और भ्रष्टाचार सामने आने का दावा किया था।

बोम्मई ने बीडीए के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “हमने कहा है कि हमारी सरकार किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने देगी, अब एसीबी ने भी छापेमारी की है, वे कौन से मामले दर्ज करेंगे और रिपोर्ट जमा करेंगे, यह भी कि वे हमसे (सरकार) क्या अनुमति लेंगे या हमें सिफारिश करेंगे, हम बिना किसी हिचकिचाहट के इसे स्वीकार करेंगे या अनुमति देंगे।”

यहां संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी तरह से बचाने का सवाल ही नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ मुझे जनता से बीडीए पर शिकायतें मिली थीं, एसआर विश्वनाथ (विधायक और बीडीए अध्यक्ष) ने भी मेरे संज्ञान में कुछ बातें लाई थीं, मैंने शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित अधिकारियों से इसकी जांच करने के लिए कहा था, अब यह एसीबी के संज्ञान में भी आया है और उन्होंने छापा मारा है तथा सच्चाई सामने आ जाएगी।”

बोम्मई ने कहा, “जो कोई भी दोषी होगा, वह कितना भी बड़ा,पुराना या नया क्यों न हो, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग