लाइव न्यूज़ :

बीसीआई ने कानून के छात्रों के लिए परीक्षा की पद्धति तय करने के लिए पैनल का गठन किया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर एलएलबी छात्रों के लिए परीक्षा और मूल्यांकन की पद्धति तय करने के लिए एक 'उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति' का गठन किया है।

शीर्ष बार निकाय ने कहा कि समिति का गठन देश भर के कई छात्रों के अनुरोध के मद्देनजर किया गया है, जिसमें विधि संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 273 छात्र भी शामिल हैं।

देश में कानूनी शिक्षा के नियामक बीसीआई ने कहा कि उसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गोविंद माथुर की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन करने का फैसला लिया है।

बीसीआई ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “विधि संकाय, डीयू के 273 छात्रों सहित कानूनी शिक्षा के कई संस्थानों के छात्रों ने ईमेल भेजा था, जिनमें अनुरोध किया गया है कि एक समग्र योजना के माध्यम से यूजीसी दिशानिर्देश के अनुसार एलएलबी मध्यवर्ती सेमेस्टर परीक्षा/मूल्यांकन और प्रोन्नति प्रक्रिया आयोजित की जानी चाहिए यानी उसमें 50 प्रतिशत आंतरिक मूल्यांकन और 50 प्रतिशत अंक पिछले प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित किए जाने चाहिए।”

बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि 27 मई को डीयू के विधि संकाय की डीन प्रोफेसर वंदना ने भारतीय विधिज्ञ परिषद को एक ईमेल भेजा था, जिसमें बताया गया था कि विश्वविद्यालय ने स्नातक और अन्य संकायों के लिए परीक्षा की घोषणा की है, जो सात जून से शुरू होने जा रही है।

बार निकाय ने कहा, "उन्होंने विशेष रूप से एलएलबी (सभी वर्ष) के लिए निर्धारित परीक्षा का उल्लेख किया था जो 10 जून को ओबीई (ओपन-बुक परीक्षा) ब्लेंडेड मोड में शुरू होनी थी।"

बीसीआई ने कहा कि उन्होंने विशेष रूप से पूछा है कि क्या बीसीआई ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में विधि विभागों के लिए कोई सामान्य निर्देश जारी किया गया है या जारी करने वाला है।

बीसीआई ने कहा कि उसने कानून के मध्यवर्ती या अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करने के संबंध में कोई दिशानिर्देश जारी नहीं करने का फैसला किया था क्योंकि पिछले साल के दिशानिर्देशों को अदालतों के समक्ष चुनौती दी गई थी और कुछ विश्वविद्यालय परीक्षा आयोजित करने के लिए अपना प्रोटोकॉल अपनाना चाहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर