लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में महाशिवरात्रि को लेकर मांस पर लगाया गया प्रतिबंध, बीबीएमपी ने जारी किया सर्कुलर

By रुस्तम राणा | Updated: February 16, 2023 20:20 IST

16 फरवरी को बीबीएमपी के संयुक्त निदेशक (पशु कल्याण) ने एक सर्कुलर जारी कर 18 फरवरी को पशु वध और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबीबीएमपी ने 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर मांस की बिक्री और पशु हत्या पर लगाया प्रतिबंधबीबीएमपी ने इस संबंध में गुरुवार को सर्कुलर जारी किया हैशहर में बूचड़खानों को बंद करने का भी आदेश दिया गया है

बेंगलुरुबेंगलुरु में महाशिवरात्रि को देखते हुए मांस और पशु हत्या पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गुरुवार को बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर मांस की बिक्री और जानवरों की हत्या पर प्रतिबंध लगाने का एक परिपत्र जारी किया है। 16 फरवरी को बीबीएमपी के संयुक्त निदेशक (पशु कल्याण) ने एक सर्कुलर जारी कर 18 फरवरी को पशु वध और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया।

बेंगलुरु में बूचड़खानों को बंद करने का भी आदेश दिया गया

बीबीएमपी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर बेंगलुरु में बूचड़खानों को बंद करने का भी आदेश दिया है। बता दें कि नागरिक निकाय हर साल गणेश चतुर्थी, श्री राम नवमी और कृष्ण जन्माष्टमी सहित महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाता है। इसके अलावा बीबीएमपी द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर मांस की बिक्री और पशु वध पर प्रतिबंध लगाया जाता है।

18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व

बता दें कि महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। यह पर्व इस साल 18 फरवरी शनिवार को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि पर्व फाल्गुन मास कृष्ण की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। आस्था के इस महापर्व में शिवभक्तों के द्वारा महादेव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। शिव मंदिरों में भक्तों के द्वारा शिवजी का दूध, गंगाजल, पंचामृत आदि से अभिषेक किया जाता है। 

टॅग्स :महाशिवरात्रिबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया