लाइव न्यूज़ :

पंजाब के राज्यपाल ने कहा- हल्दीघाटी की लड़ाई 'अकबर के लिए झटका' थी

By भाषा | Updated: December 14, 2019 05:54 IST

पंजाब सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बदनौर ने कहा कि महाराणा प्रताप के कड़े प्रतिरोध की वजह से अकबर कभी भी मेवाड़ को नहीं जीत पाया और यह युद्ध बादशाह के लिए झटका था।

Open in App

पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर ने यहां सैन्य साहित्य उत्सव में शुक्रवार को कहा कि मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप और मुगल फौज के बीच हल्दीघाटी में हुई जंग ‘‘बदशाह अकबर के लिए झटका’ थी। उत्सव में ’हल्दीघाटी का विजेता कौन था’ विषय पर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने कहा कि मुगल बादशाह को इस लड़ाई में ‘रामप्रसाद’ नाम के हाथी के अलावा कुछ नहीं मिला।

पंजाब सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बदनौर ने कहा कि महाराणा प्रताप के कड़े प्रतिरोध की वजह से अकबर कभी भी मेवाड़ को नहीं जीत पाया और यह युद्ध बादशाह के लिए झटका था। वक्ताओं ने एक सुर में माना कि हल्दीघाटी की लड़ाई भारत के मध्यकालीन इतिहास में निर्णायक मोड़ थी।

कश्मीर मुद्दे पर एक अन्य चर्चा में विशेषज्ञों ने कश्मीर समस्या का सैन्य तरीके से समाधान करने के विचार को खारिज किया। खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख ए एस दौलत ने कहा कि अधिकतर भारतीयों को वास्तविक समस्याओं के बारे में जानकारी नहीं है।

सरकारी विज्ञप्ति में दौलत के हवाले से कहा गया है कि कश्मीर सिर्फ सैन्य मुद्दा नहीं है और सेना अकेले इस समस्या को हल नहीं कर सकती है। 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया