लाइव न्यूज़ :

बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने आप से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 11:43 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 नवंबर पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूबी ने मंगलवार की रात अपने ट्विटर हैंडल के जरिए आप छोड़ने के फैसले की घोषणा की। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

रूबी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल, आप संयोजक, और भगवंत मान जी, आपको सूचित किया जाता है कि मैं आम आदमी पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। धन्यवाद, रूपिंदर कौर रूबी (विधायक, बठिंडा ग्रामीण)।’’

उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए, आप विधायक और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को रूबी पर कटाक्ष किया और कहा कि वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं क्योंकि उन्हें आगामी राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आप का टिकट मिलने की कोई गुंजाइश नहीं है।

चीमा ने ट्वीट किया, ‘‘रूपिंदर रूबी हमारी छोटी बहन हैं, वह जहां भी जाती हैं, खुश रहती हैं। इस बार उन्हें आप से टिकट मिलने की कोई गुंजाइश नहीं है। इसलिए वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं। कांग्रेस से अनुरोध है कि रूबी को धोखा न देकर बठिंडा ग्रामीण सीट से टिकट दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह