संविधान की मूल विशेषताओं को कमतर किया जा रहा है: माकपा

By भाषा | Updated: November 26, 2021 15:47 IST2021-11-26T15:47:20+5:302021-11-26T15:47:20+5:30

Basic features of Constitution being undermined: CPI(M) | संविधान की मूल विशेषताओं को कमतर किया जा रहा है: माकपा

संविधान की मूल विशेषताओं को कमतर किया जा रहा है: माकपा

नयी दिल्ली, 26 नवंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने संविधान दिवस के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘पाखंड’ है, क्योंकि सरकार संविधान की मूल विशेषताओं को कमतर कर रही है।

कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार किया। कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, भाकपा, माकपा, द्रमुक, अकाली दल, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राजद, आरएसपी, केरल कांग्रेस (एम) और आईयूएमएल इस कार्यक्रम से दूर रहे।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, ‘‘यह पाखंड की पराकाष्ठा है। जब संविधन की मूल विशेषताओं को कमतर किया जा रहा है, तो उस समय संविधान दिवस मनाया जा रहा है। सभी को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों का हनन किए जाने के विरोध में विपक्षी दलों ने इसका बहिष्कार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Basic features of Constitution being undermined: CPI(M)

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे