लाइव न्यूज़ :

ज्ञान आधारित समाज के लिये आधारभूत सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण जरूरी :मिश्र

By भाषा | Updated: November 19, 2020 16:06 IST

Open in App

जयपुर, 19 नवम्बर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने ज्ञान आधारित जीवन्त समाज के निर्माण के लिए शिक्षण संस्थाओं में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का बेहतर माहौल बनाने का आह्वान किया है।

उन्होंने शिक्षण को बोझिल होने से बचाने के लिए कला, विज्ञान और खेल-कूद गतिविधियों के बेहतर समन्वय की जरूरत बताते हुए शिक्षण संस्थाओं को इस और विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रयास करे कि देशभर में शोध एवं अनुसंधान के एक मानक शिक्षा केन्द्र के रूप में उसकी पहचान बने।

मिश्र ने बृहस्पतिवार को उदयपुर के मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में केन्द्र सरकार की परियोजना रूसा एवं लोन टेनिस ग्राउंड आदि के ऑनलाइन लोकार्पण के बाद कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास करता है। इसलिए यह जरूरी है कि शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों को भी निरंतर बढ़ावा दिया जाए।

उन्होंने विश्वविद्यालय में आदिवासी परम्पराओं और संस्कृति से जुड़े ज्ञान का शोध एवं अनुसंधान केन्द्र स्थापित किए जाने पर भी जोर दिया।

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने इस अवसर पर कहा कि यह ऐसा समय है जब एक व्यक्ति एक ज्ञान को लेकर आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि ज्ञान की संभावनाएं तेज गति से आगे बढ़ रही है। इसे देखते हुए चुनौतियों के अनुरूप नई पीढ़ी को शिक्षण प्रशिक्षण देना जरूरी है।

राज्य के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि उच्च शिक्षा के विकास के लिए प्रभावी रणनीति के तहत कार्य किया जाना जरूरी हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा में वैश्विक संभावनाओं के दृष्टिगत शिक्षण प्रशिक्षण के लिए कार्य करने पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी