लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर सरकार का पलटवार, बताया आधारहीन और झूठा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2021 19:56 IST

न्यूयॉर्क टाइम्स की कोरोना के सरकारी आंकड़ों पर रिपोर्ट को केंद्र सरकार ने आधारहीन और झूठा बताया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत में कोविड-19 के मामलों और मौतों को लेकर एक अनुमानित रिपोर्ट दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को बताया झूठा हमारे पास मजबूत व्यवस्था है, जिसका अनुसरण कर राज्य रिपोर्ट दे रहे हैं - स्वास्थ्य मंत्रालयराहुल और प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर साधा था निशाना

न्यूयॉर्क टाइम्स की कोरोना के सरकारी आंकड़ों पर रिपोर्ट को केंद्र सरकार ने आधारहीन और झूठा बताया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत में कोविड-19 के मामलों और मौतों को लेकर एक अनुमानित रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि भारत में मौतों की संख्या सरकारी आंकड़ों से कहीं ज्यादा है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स की पूरी रिपोर्ट आधारहीन और झूठी है। हम नहीं जानते कि किसी आधार पर अनुमान लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास मजबूत व्यवस्था है, जिसका राज्य अनुसरण कर रहे हैं और रिपोर्ट दे रहे हैं। 

राहुल गांधी ने उठाया था सवाल

इससे पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से सरकारी आंकड़ों पर सवाल उठाया था। राहुल गांधी ने कहा कि आंकड़े झूठ नहीं बोलते हैं, भारत सरकार बोलती है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने भी मरने वालों की वास्तविक संख्या को दबाने की बात कही थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया था जवाब

जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पटलवार करते हुए कहा था कि लाशों पर राजनीति, कांग्रेस का स्टाइल। पेड़ों से गिद्ध भले ही गायब हो रहे हैं,  लेकिन लगता है कि उनकी ऊर्जा धरती के गिद्धों में समाहित होती जा रही है। राहुल गांधी को दिल्ली से अधिक न्यूयॉर्क पर अधिक भरोसा है। लाशों पर राजनीति करना कोई धरती के गिद्धों से सीखे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos