लाइव न्यूज़ :

बसवराज बोम्मई : कर्नाटक की राजनीति के अगले लिंगायत सिपहसालार

By भाषा | Updated: August 1, 2021 14:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त कर्नाटक में एक बार फिर सत्ता की बिसात के मोहरे बदल गए। किसी दक्षिणी राज्य में पहली बार भगवा लहराने वाले कुशल राजनीतिज्ञ बी.एस. येदियुरप्पा को यह मलाल तो रहेगा कि वह चौथी बार भी मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उन्हें इस बात का सुकून भी होगा कि राज्य में उनके सबसे करीबी और मजबूत सहयोगी बसवराज बोम्मई को उनका उत्तराधिकारी बनाने से बाजी अभी उनके हाथ में ही है और इस फैसले से पार्टी ने भी अपनी राजनीतिक जमीन खिसकने से बचा ली।

कुछ समय पहले ही अपने मुख्यमंत्री बनने की अटकलों को खारिज कर चुके बोम्मई कर्नाटक की जनता के लिए एक हमदर्द और मेहरबान चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं। राज्य में उनकी पहचान एक सुलझे हुए, शांत और ठंडे दिमाग वाले नेता की है। एक समय भाजपा को छोड़कर कर्नाटक जनता पक्ष नाम से नयी पार्टी बनाकर भाजपा की आंख की किरकिरी बने येदियुरप्पा को 2013 में वही पार्टी में वापस लौटा लाने में सफल रहे थे। मृदुभाषी बोम्मई विपक्षी दल के नेताओं तक भी अपनी बात आसानी से पहुंचा पाते हैं।

अपनी बहुत सी विशेषताओं के कारण मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का रास्ता हमवार करने से पहले बसवराज बोम्मई येदियुरप्पा सरकार में गृह मंत्रालय सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। खेती और सिंचाई से जुड़े मामलों की गहरी समझ होने के नाते उन्हें राज्य की सिंचाई योजनाओं की सफलता का श्रेय दिया जाता है। उन्हें कर्नाटक के हावेरी जिले के शिगगांव में पहली शत प्रतिशत पाइप सिंचाई परियोजना के कार्यान्वयन के लिए भी जाना जाता है। यह देश में अपनी तरह की पहली सिंचाई परियोजना है।

बसवराज बोम्मई कर्नाटक के 11वें मुख्यमंत्री और जनता परिवार के दिग्गज नेता एस.आर. बोम्मई के पुत्र हैं तथा पिछले तीन दशक से भी अधिक समय में उन्होंने राज्य की सियासत में अपना कद बढ़ाया है। 28 जनवरी 1960 को जन्मे बसवराज बोम्मई की मां का नाम गंगम्मा है और उन्होंने केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से मकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद पुणे में तीन साल तक टाटा मोटर्स में काम किया।

बोम्मई का मानवीय पक्ष भी राज्य की जनता में उनकी छवि गढ़ता रहा। अपने पालतू कुत्ते की मौत पर सोशल मीडिया पर फूट-फूटकर रोते नजर आए बोम्मई कोविड की दूसरी लहर के दौरान कर्नाटक के लोगों के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े रहे। उन्होंने हावेरी जिले के शिगगांव स्थित अपने घर को कोविड देखभाल केन्द्र में बदल दिया, जहां 50 कोविड मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के अलावा मरीजों के लिए ऑक्सीजन सांद्रकों की भी व्यवस्था की।

येदियुरप्पा की तरह बोम्मई भी राज्य की राजनीति की दिशा तय करने वाले सदर लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। राज्य के 17 प्रतिशत मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले इस समुदाय ने कई बार चुनावी समीकरण बदले हैं। बहरहाल बोम्मई के लिए मुख्यमंत्री के तौर पर सत्ता की बिसात पर टिके रहना बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस बार बिसात पर वह अकेले राजा नहीं होंगे। इतिहास गवाह है कि अपने प्रशंसकों में ‘‘राजा हुली’’ (राजा शेर) कहे जाने वाले येदियुरप्पा कब कहां किस खाने में जा बैठेंगे, कहना मुश्किल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन