बरोदा उपचुनावः कांग्रेस उम्मीदवार इंदु राज ने भाजपा के योगेश्वर दत्त पर बनाई बढ़त

By भाषा | Updated: November 10, 2020 12:06 IST2020-11-10T12:06:38+5:302020-11-10T12:06:38+5:30

Baroda by-election: Congress candidate Indu Raj leads BJP's Yogeshwar Dutt | बरोदा उपचुनावः कांग्रेस उम्मीदवार इंदु राज ने भाजपा के योगेश्वर दत्त पर बनाई बढ़त

बरोदा उपचुनावः कांग्रेस उम्मीदवार इंदु राज ने भाजपा के योगेश्वर दत्त पर बनाई बढ़त

चंडीगढ़, 10 नवंबर हरियाणा में बरोदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार इंदुराज नरवाल शुरुआती रुझानों में भाजपा के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी योगेश्वर दत्त से 2,843 मतों से आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, चौथे दौर की मतगणना के बाद नरवाल को 11,504 मत मिले जबकि दत्त 8,661 वोट हासिल कर सके।

बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। वहां 20 दौर की मतगणना होगी।

अधिकारियों के मुताबिक, सोनीपत के मोहाना में स्थित मतगणना केंद्र में तीन स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

इस सीट पर तीन नवंबर को 68.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट से 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बरोदा विधानसभा सीट अप्रैल में कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन की वजह से खाली हुई थी। वह इस सीट से 2009, 2014 और 2019 में तीन बार चुनाव जीते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Baroda by-election: Congress candidate Indu Raj leads BJP's Yogeshwar Dutt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे