लाइव न्यूज़ :

बाड़मेर में नाबालिग की गला रेत कर हत्या, दुष्कर्म की आंशका

By भाषा | Updated: January 18, 2021 14:40 IST

Open in App

बाड़मेर, 18 जनवरी जिले के शिव थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह एक नाबालिग लड़की का शव मिला। नाबालिग की गला रेत कर हत्या की गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि लड़की से दुष्कर्म किया गया है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद ही आधिकारिक तौर कुछ कहा जा सकता है।

इस बीच, नाबालिग के लिए न्याय और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए।

जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया, ‘‘सोमवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को शिव थानान्तर्गत एक गांव में एक नाबालिग का शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नाबालिग की गला रेत कर हत्या की गयी है और शव उसके घर के पीछे खुले मैदान में मिला।’’

शर्मा ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने की आशंका है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद ही इस संबध में आधिकारिक तौर कुछ कहा जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि नाबालिग का शव स्थानीय शवगृह में रखा गया है और जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गयी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नाबालिग के पिता नहीं है और उसके परिवार में उसकी मां और दो छोटे भाई हैं। पीड़ित के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात को वह घर में ही थी, लेकिन सोमवार सुबह घर के पीछे उसका शव मिला।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार की ओर से इस संबध में अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवायी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू