लाइव न्यूज़ :

पॉल्यूशन को लेकर बरखा दत्त ने अरविंद केजरीवाल से पूछा सवाल तो रामचंद्र गुहा दी नसीहत, कहा- पीएम मोदी से पूछो

By स्वाति सिंह | Updated: November 13, 2019 17:04 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण की हालत को देखते हुए ऑड ईवन योजना को लागू किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे रामचंद्र गुहा ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए गुहा ने कहा राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति में पीएम की चुप्पी अपमानजनक और नीच है।

मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर जानी-मानी पत्रकार बरखा दत्त से पीएम नरेंद्र मोदी पर सवाल पूछने को कहा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा कि इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति में पीएम की चुप्पी अपमानजनक और नीच है।

दरअसल, पत्रकार दत्त ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा चलाए ऑड-ईवन की सराहना की इसके साथ ही पॉल्यूशन रोकने के लिए कदम उठाने को भी कहा। उन्होंने लिखा 'मैं आज दिल्ली में अपने घर के अंदर भी सांस नहीं ले पा रहा हूं। सीएम केजरीवाल आपको अगले साल की शुरुआत तक आपको ऑड-ईवन स्थायी बनाने की जरूरत है। हम इस मुद्दे पर बहस करते रहेंगे कि ये कारण हैं या नहीं। पर हर छोटी चीज मदद करती है। कृपया इसे करें।'

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा 'डियर बरखा,  हम हर तरह से दिल्ली के सीएम को संबोधित करते हैं, लेकिन यूपी, पंजाब और हरियाणा के सीएम को भी संबोधित करने की आवश्यकता है। और इन सबसे ऊपर इन सवालों को प्रधानमंत्री के सामने रखें। जिनकी इस विषय चुप्पी और निष्क्रियता दोनों ही अपमानजनक और नीच है।'

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण की हालत को देखते हुए ऑड ईवन योजना को लागू किया है।  तय कार्यक्रम के अनुसार ऑड ईवन योजना 15 नवंबर (शुक्रवार) को खत्म हो रही है। लेकिन फिर भी उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत महसूस हुई तो ऑड-ईवन योजना बढ़ाया जा सकता है।

वहीं, दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से ऑड-ईवन स्कीम शुरू करने की तारीख से 14 नवंबर तक एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। दिल्ली में इस बार ऑड-ईवन योजना 4 नवंबर से शुरू हुई थी।

जस्टिस अरूण मिश्रा और जस्टिस दीपक गुप्ता की पीठ ने वायु प्रदूषण के मसले पर बुधवार को सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) को पिछले साल 1 अक्टूबर से लेकर 31 दिसंबर के बीच के AQI का डाटा भी देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने एडवोकेट संजीव कुमार की ओर से दायर पीआईएल पर भी दिल्ली सरकार को नोटिस भेजा है। इस याचिका में ऑड-ईवन योजना के तहत गाड़ियों के वर्गीकरण को गैरकानूनी बताया गया है। संजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि इससे मौलिक अधिकारों का हनन होता है। 

याचिका में आरोप है कि इस योजना से नागरिकों के अपना कारोबार और व्यापार करने तथा निर्बाध रूप से देश के किसी भी हिस्से में आने जाने के मौलिक अधिकारों का हनन होता हे। कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 15 नवंबर को करेगी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह