लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः 'संस्कारी बहू' बनना सीखाएगा ये विश्वविद्यालय, तीन महीने का होगा कोर्स

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 14, 2018 19:14 IST

विश्वविद्यालय द्वारा यह पाठ्यक्रम समाज में जागरुकता लाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। इसके तहत शादी के बाद नये माहौल में खुद को किस तरह रखा जाए, नये परिवार में किस तरह से घुल-मिलकर रहा जाए और दो परिवारों को जोड़कर किस तरह से रखा जाए, इस संबंध में अध्ययन कराया जाएगा। 

Open in App

भोपाल, 14 सितंबरः मध्यप्रदेश का बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल अब संस्कारी बहू बनने का पाठ्यक्रम शुरु कर रहा है। अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होने वाले इस पाठ्यक्रम के तहत तीन माह में संस्कारी बहू बनाने की शिक्षा दी जाएगी। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा अगले शैक्षणिक सत्र से संस्कारी बहू बनने का पाठ्यक्रम शुरु किया जा रहा है। इसके तहत तीन माह तक की शिक्षा प्रवेश लेने वाली छात्राओं को दी जाएगी।  

विश्वविद्यालय द्वारा यह पाठ्यक्रम समाज में जागरुकता लाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। इसके तहत शादी के बाद नये माहौल में खुद को किस तरह रखा जाए, नये परिवार में किस तरह से घुल-मिलकर रहा जाए और दो परिवारों को जोड़कर किस तरह से रखा जाए, इस संबंध में अध्ययन कराया जाएगा। 

कोर्स के पीछे एक मकसद यह भी है कि लड़की को परिवार में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए, ताकि बुरे वक्त में साहस के साथ परिवार को साथ लेकर चला जा सके।

विश्वविद्यालय द्वारा इस कोर्स को साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी और वुमेन स्टडीज डिपार्टमेंट में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। इस कोर्स के कंटेंट के बारे में प्रोफेसर डी.सी. गुप्ता ने बताया कि हम इसमें साइकोलाजी, सोशियोलाजी और ऐसे ही अन्य विषयों से जुड़े जरूरी टॉपिक को शामिल किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम के पहले बैच में 30 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। अभी इस कोर्स की न्यूनतम योग्यता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं मनोविज्ञान विभाग के एचओडी प्रोफेसर के।एन। त्रिपाठी ने भी इस प्रयास की प्रशंसा की।(मध्यप्रदेश से राजेंद्र पारासर की रिपोर्ट)

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह