बरियारपुर और महुआडीह होगे देवरिया जिले के नये पुलिस थाने

By भाषा | Updated: December 16, 2020 15:28 IST2020-12-16T15:28:24+5:302020-12-16T15:28:24+5:30

Bariyarpur and Mahuadih will be new police stations of Deoria district | बरियारपुर और महुआडीह होगे देवरिया जिले के नये पुलिस थाने

बरियारपुर और महुआडीह होगे देवरिया जिले के नये पुलिस थाने

लखनऊ, 16 दिसम्बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया जिले में दो नये पुलिस थानों, बरियारपुर और महुआडीह के गठन का निर्देश दिया है।

सरकारी बयान के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के जनपद देवरिया के थाना कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम बरियापुर में नवीन थाना बरियारपुर तथा रामपुर कारखाना के अन्तर्गत ग्राम महुआडीह में नवीन थाना महुआडीह की स्थापना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि इन नवीन थानों में जनशक्ति/पदों के सृजन आदि के संबंध में अलग से निर्देश निर्गत किये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bariyarpur and Mahuadih will be new police stations of Deoria district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे