बजरा, टगबोट डूबने की घटना: 52 शव परिजनों को सौंपे गए, 27 शवों की पहचान की जानी अभी बाकी

By भाषा | Updated: May 27, 2021 07:59 IST2021-05-27T01:07:08+5:302021-05-27T07:59:17+5:30

Barge, tugbo drowning incident: 52 bodies handed over to family, 27 still unknown | बजरा, टगबोट डूबने की घटना: 52 शव परिजनों को सौंपे गए, 27 शवों की पहचान की जानी अभी बाकी

बजरा, टगबोट डूबने की घटना: 52 शव परिजनों को सौंपे गए, 27 शवों की पहचान की जानी अभी बाकी

Highlightsचक्रवात ताउते के दौरान मुंबई तट पर बजरा पी305 और खींचने वाली नौका वरप्रदा डूब गया थाचालक दल के 52 सदस्यों के शव उनके परिजनों को सौंपे 27 शवों की पहचान की जानी अभी बाकी है

मुंबई: मुंबई पुलिस ने चक्रवात ताउते के दौरान मुंबई तट पर बजरा पी305 और खींचने वाली नौका वरप्रदा के डूबने से जान गंवाने वाले चालक दल के 52 सदस्यों के शव उनके परिजनों को सौंपे हैं, जबकि 27 शवों की पहचान की जानी अभी बाकी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नौसेना ने मंगलवार शाम को पड़ोसी रायगढ़ जिले में अलीबाग तट के पास आठ और शव बरामद किए, जिन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इससे पहले, नौसेना ने 71 मृतकों के शव शहर की पुलिस को सौंपे थे, जिसने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। नौसेना और तटरक्षक बल ने दोनों जहाजों के चालक दल के 188 सदस्यों को बचाया।

अधिकारी ने कहा कि कुल 79 शवों में से 52 की पहचान की गई और पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया, जबकि 27 शवों की पहचान की जानी बाकी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस डीएनए मिलान के जरिए शवों की पहचान के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं की मदद ले रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Barge, tugbo drowning incident: 52 bodies handed over to family, 27 still unknown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे