लाइव न्यूज़ :

बजरा हादसा: बचाव दल में जुटे भारतीय नौसेना अधिकारियों को महाराष्ट्र के राज्यपाल ने किया सम्मानित

By भाषा | Updated: July 20, 2021 16:29 IST

Open in App

मुंबई, 20 जुलाई महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण मुंबई तट पर डूबे ‘बजरा पी305’ पर मौजूद लोगों को जिंदा बचाने के लिए आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता के कमान अधिकारी (कमांडिंग ऑफिसर) को मंगलवार को सम्मानित किया।

राजभवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईएनएस कोच्चि के कैप्टन सचिन सिक्वेरा और आईएनएस कोलकाता के प्रशांत हंडू को राजभवन में राज्यपाल ने प्रशंसा प्रमाणपत्र दिए।

राज्यपाल ने ‘बजरा पी305’ पर मौजूद लोगों को बचाने के लिए अधिकारियों तथा उनके दलों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

सरकारी तेल कम्पनी ‘ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन’ (ओएनजीसी) के रखरखाव का कार्य करने वाले कर्मी ‘बजरा पी305’ पर रहते हैं। चक्रवात ‘ताउते’ के कारण 17 मई को चालक दल के 261 सदस्यों के साथ बजरा और टग वरप्रदा समुद्र में डूब गया था। हादसे में 86 लोग मारे गए थे।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आईएनएस तलवार के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन पार्थ यू भट्ट कुछ पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण राज्यपाल से नहीं मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए