लाइव न्यूज़ :

बजरा हादसा : कैप्टन, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: May 21, 2021 11:31 IST

Open in App

मुंबई, 21 मई पुलिस ने अरब सागर में पांच दिन पहले चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से डूबे बजरे ‘‘पी305’’ के कैप्टन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस हादसे में बजरे पर मौजूद इसके करीब 49 कर्मी मारे गए।

मुंबई पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (2) (गैर इरादतन हत्या), 338 (लापरवाहीपूर्ण कृत्य से किसी को गंभीर चोट पहुंचाना) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत यहां के येलो गेट पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि इस प्राथमिकी में बजरे के कैप्टन राकेश बल्लव और अन्य के नाम हैं।

प्रवक्ता के अनुसार, यह प्राथमिकी बजरे के चीफ इंजीनियर रहमान हुसैन शेख की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। शेख उन लोगों में शामिल हैं जो इस हादसे में जीवित बच गए।

सोमवार को अरब सागर में तूफान के चलते डूबे बजरे ‘‘पी305’’ में 261 लोग मौजूद थे। बृहस्पतिवार तक इनमें से 186 लोगों को बचाया गया। कुल 49 कर्मियों के शव निकाले गए। बजरे से लापता हुए 26 अन्य लोगों तथा खींचने वाली नौका वाराप्रदा से लापता हुए 11 अन्य लोगों की तलाश के लिए नौसेना और तट रक्षक अभियान चला रहे हैं।

यह बजरा और वाराप्रदा नौका को एक निजी कंपनी अफकॉन्स ने एक परियोजना के सिलसिले में तैनात किया था। यह परियोजना तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के लिए थी। तूफान ताउते के दौरान यह बजरा, नौका और सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी का एक पोत गहरे समुद्र में चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल