लाइव न्यूज़ :

बरेली हिंसाः वर्ष 1997 में 5,055 रुपये लिए उधार, फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद मौलाना तौकीर रजा ने 5,055.40 रुपये मूलधन और 24,013.60 रुपये ब्याज सहित कर्ज चुकाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2025 20:23 IST

Bareilly violence: “आई लव मोहम्मद’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन के दौरान 26 सितंबर को बरेली में हुई हिंसा में तौकीर रजा का नाम सामने आने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने उनके वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की और पाया कि उन पर बकाया ऋण है।”

Open in App
ठळक मुद्देबरेली स्थित आवास पर एक वसूली नोटिस चस्पा कर दिया गया।रजा की ओर से बकाया राशि चुकाने की इच्छा जताई। सूचित किया और बदायूं स्थित जिला सहकारी बैंक बुलाया।

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुई हिंसा के सिलसिले में फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद मौलाना तौकीर रजा ने सोमवार को बदायूं जिले की एक सहकारी समिति का लगभग तीन दशक पुराना कर्ज चुका दिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, रजा ने वर्ष 1997 में रसूलपुर पुट्ठी साधन सहकारी समिति से खाद खरीदने के लिए 5,055 रुपये उधार लिए थे लेकिन वह राशि चुकाने में विफल रहे। उन्होंने बताया, “आई लव मोहम्मद’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन के दौरान 26 सितंबर को बरेली में हुई हिंसा में तौकीर रजा का नाम सामने आने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने उनके वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की और पाया कि उन पर बकाया ऋण है।”

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद रजा के बरेली स्थित आवास पर एक वसूली नोटिस चस्पा कर दिया गया, जिसमें 15 दिनों के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया गया। समिति के सचिव हृदयेश कुमार सिंह ने बताया कि मौलाना के प्रतिनिधि शाह नवाज खान ने समिति से संपर्क कर रजा की ओर से बकाया राशि चुकाने की इच्छा जताई।

सिंह ने बताया, “हमने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और उन्हें बदायूं स्थित जिला सहकारी बैंक बुलाया।” सहकारी बैंक के महाप्रबंधक हरि बाबू भारती ने बताया कि कुल 30,522 रुपये जमा किए गए, जिसमें 5,055.40 रुपये मूलधन, 24,013.60 रुपये ब्याज और वसूली शुल्क शामिल थे। उन्होंने बताया कि भुगतान के बाद शाह नवाज खान को एक रसीद जारी की गई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव