लाइव न्यूज़ :

बरेली : जहरीली गैस की चपेट आने में तीन मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: December 7, 2021 18:00 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), सात दिसंबर बरेली शहर के सीबीगंज इलाके स्थित बीएल एग्रो की जौहरपुर इकाई में मंगलवार को जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर बेहोश हो गया। यूनिट में यह हादसा टैंक की सफाई के दौरान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बरेली के अपर जिलाधिकारी (नगर) राम दुलारे पांडे ने बताया कि बीएल एग्रो की जौहरपुर यूनिट स्थित टैंक की सफाई करने के लिए तीन मजदूर टैंक में उतरे। लेकिन काफी समय बाद भी बाहर नहीं आने पर एक अन्य मजदूर को उन्हें देखने के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि बाद में किसी तरह से चारों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल इलाज के लिए एसआरएम एस मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने विजय(32), नीरज(22)और यासीन(26) को मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।

जिलाधिकारी के आदेश पर अधिकारियों की टीम मौके पर जांच के लिये भेजी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह