लाइव न्यूज़ :

बरेली के एसडीएम पर खनन माफिया ने हमला किया, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 31, 2021 17:18 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 31 मई अवैध खनन रोकने गए बरेली के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को खनन माफिया ने घेर लिया, जमकर धक्का-मुक्की की और गोली चलायी। पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी में एसडीएम बाल-बाल बचे, लेकिन बीच बचाव में एसडीएम के कर्मचारियों की हमलावरों ने पिटाई की जिसमें उनका अर्दली, चालक और दो होमगार्ड घायल हो गए।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र कुमार ने बताया कि एसडीएम की सूचना पर इज्जतनगर थाने के निरीक्षक नीरज कुमार बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया।

उन्होंने बताया कि एसडीएम की तहरीर पर हत्या के प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा डालने जैसी धाराओं में थाना इज्जतनगर में मामला दर्ज किया गया है।

एसडीएम की तहरीर के मुताबिक सोमवार तड़के करीब पांच बजे एसडीएम विशु राजा को सूचना मिली कि इज्जतनगर के मुड़िया अहमद रजपुरा माफी में अवैध खनन हो रहा है, वह अपनी टीम के साथ खनन रोकने वहां पहुंचे।

एसडीएम की गाड़ी देखते ही अवैध खनन करने वाले जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार होने लगे। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार उनके आगे आकर खड़ी हो गयी जिसमें श्रीपाल मनीष और लालाराम समेत आधा दर्जन लोग सवार थे। आरोप है कि स्कॉर्पियो से उतरते ही हमलावरों ने एसडीएम के साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

शिकायत के अनुसार, एसडीएम के कर्मचारियों ने जब हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर, तमंचे व धारदार हथियार से टीम पर हमला कर दिया, जमकर धक्का-मुक्की की और गोली चलायी। हमले में एसडीएम को गोली लगते-लगते बची। हमले में अधिकारी का ड्राइवर प्रेम राज, अर्दली मनोज कुमार और होमगार्ड धर्मपाल और सुरेश पाल घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे