लाइव न्यूज़ :

साक्षी और अजितेश विधायक के डर से नहीं लौट रहे हैं बरेली, लड़के के पिता ने सीएम योगी से की ये अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2019 12:15 IST

विधायक की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर का 10 जुलाई को सोशल मीडिया पर वीडियो को पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें साक्षी के पिता विधायक राजेश मिश्रा से जान का खतरा है।

Open in App
ठळक मुद्देसाक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश कुमार के सुरक्षा की मांग की याचिका पर सुनवाई करते हुये इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी शादी वैध करार दिया था।अजितेश के पिता हरीश नायक इस मामले में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे

उत्तर प्रदेश के बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश कुमार की शादी का मामला अभी तक सुलझा नहीं है। खबर है कि अजितेश के घरवाले चाहते हैं कि साक्षी के पिता विधायक राजेश मिश्रा  उर्फ पप्पू भरतौल सारे विवाद को खत्म कर सुलह करे ले। अजितेश के पिता हरीश नायक के मुताबिक, वो विधायक राजेश मिश्रा से सुलह चाहते हैं। उनका कहना है इस विवाद से किसी को भी कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि इससे बीजेपी की भावनाओं को ठेस ही पहुंचेगी। 

न्यूज18 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजितेश के पिता हरीश नायक इस मामले में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और मध्यस्थता के लिए बोलेंगे। उनका कहना है कि अगर ऐसा होता है तो दोनों बरेली में वापस फिर आ सकेंगे, क्योंकि वो बरेली आकर रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, हम लोग भाग-भाग कर थक चुके हैं। 

कहां से शुरू हुआ था सारा विवाद 

विधायक की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ वैदिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर का 10 जुलाई को सोशल मीडिया पर वीडियो को पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें साक्षी के पिता विधायक राजेश मिश्रा से जान का खतरा है। उसके बाद जारी एक अन्य वीडियो में उसने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार की कि उसके पिता और विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की और पिता के एक सहयोगी से जान का खतरा है और ऐसे में उसे और उसके पति को सुरक्षा दी जाय। 

साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश कुमार के सुरक्षा की मांग की याचिका पर सुनवाई करते हुये इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी शादी वैध करार दिया था। साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश कुमार के सुरक्षा के मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और सरकार को इनको सुरक्षा देने का निर्देश दिया है था। 

सोशल मीडिया पर साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश द्वारा वीडियो जारी कर जान का खतरा बताये जाने के बाद भी विधायक राजेश मिश्रा ने कहा था कि उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है। राजेश मिश्रा ने कहा था, वह पार्टी के काम से व्यस्त थे और उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया