लाइव न्यूज़ :

बरेली: शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दुल्हन की मौसेरी बहन की मौत

By भाषा | Updated: May 22, 2021 17:49 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 22 मई बरेली जिले के कस्बा फरीदपुर में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन की दस वर्षीय मौसेरी बहन को गोली लग गई, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, बरेली के फरीदपुर के भुता रोड की नई कॉलोनी में एक लड़की की शादी थी। यहां शाहजहांपुर से बारात आई थी, जिसमें द्वारचार के दौरान नशे में धुत होकर कुछ लोग फायरिंग कर रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि इस हर्ष फायरिंग में बदायूं जिले के मूसाझाग के पिपरिया गांव से आई दुल्हन की मौसेरी बहन मानसी (10) को गोली लग गई और उसे उपचार के लिए फरीदपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मानसी को बरेली के लिए रेफर कर दिया जहां शुक्रवार की रात मानसी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बच्‍ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

फरीदपुर थाने के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह पचौरी ने शनिवार को बताया कि हर्ष फायरिंग में बच्ची की गोली लगने की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह