लाइव न्यूज़ :

बरेली: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 10, 2021 14:29 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 10 अप्रैल बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया।

बरेली जिले के आंवला थाना के प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आकाश (19), शैलेंद्र सिंह (18), ऋषभ (20) और सुरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और पॉक्‍सो कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब एक माह पहले एक किशोरी से तीन युवकों ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था और इसके बाद युवक ब्लैकमेल कर किशोरी का शोषण करते रहे। किशोरी ने मदद के लिए अपने संबंधी सुरेंद्र को तीन युवकों द्वारा किये जा रहे दुष्कर्म की बात बताई तो उसने भी किशोरी को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बीती दो अप्रैल को किशोरी ने आत्महत्या की कोशिश की। पीड़िता के भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ जिले के थाना आंवला में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया