लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मरीजों को भर्ती कराने के नाम पर रिश्वत लेने वाला बार्ड बॉय गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 1, 2021 19:39 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र) एक मई गोरखपुर जिले के गुलरिहा थानाक्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को यहां बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज (बीआरडी मेडिकल कॉलेज) में कोरोना वायरस के एक मरीज को भर्ती करने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में एक वार्ड बॉय को गिरफ्तार किया है और उसके पास से दो हजार रुपये भी बरामद किये।

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द के दिलीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपनी संक्रमित मां को बीआरडी मेडिकल कालेज में बेड दिलाने के लिए प्रयास किया तभी उसे पिपराइच थाना क्षेत्र के प्रदीप चौहान ने भर्ती कराने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की। दिलीप सिंह ने उसे अग्रिम तौर पर दो हजार रुपये दिये लेकिन कई घंटे बाद भी उसकी मां अस्पताल में भर्ती नहीं हो पाई।

उसके बाद दिलीप सिंह ने थाना में शिकायत की । पुलिस ने प्रदीप चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और लोक सेवक द्वारा अवज्ञा, भ्रष्‍टाचार अधिनियम आदि सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। गुलरिहा थाना प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने प्रदीप चौहान को मेडिकल कालेज गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से दो हजार रुपये बरामद किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे