लाइव न्यूज़ :

टीआरपी मामले में बीएआरसी सीईओ सीधे शामिल थे, पूरी प्रक्रिया में की हेरफेर : अदालत को बताया गया

By भाषा | Updated: February 15, 2021 22:30 IST

Open in App

मुंबई, 15 फरवरी मुंबई पुलिस ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता ने समाचार चैनलों की “समूची” टीआरपी प्रणाली में हेरफेर की और व्हाट्सऐप पर “एक मालिक सह समाचार एंकर” से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की।

विशेष लोक अभियोजक शिशिर हिरेय ने न्यायमूर्ति पीडी नाइक की अध्यक्षता वाली एकल न्यायधीश पीठ को बताया कि दासगुप्ता अन्य आरोपियों की मदद से टेलीविजन रेडिंग प्वाइंट्स (टीआरपी) की हेरफेर में सीधे तौर पर संलिप्त थे।

उच्च न्यायालय में दासगुप्ता की जमानत याचिका का विरोध कर रहे हिरेय ने कहा कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के पास अन्य चीजों के साथ ही एक “टीवी चैनल के मालिक और एंकर” के साथ दासगुप्ता की व्हाट्सऐप चैट का ब्योरा भी है जिसमें उसने टीआरपी में हेरफेर की चर्चा की है।

हिरेय ने कहा कि दोनों ने राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की है।

हिरेय ने कहा, “उन्होंने टीआरपी की पूरी व्यवस्था में हेरफेर करने की कोशिश की। राष्ट्र की सुरक्षा से संबंधित चैट भी हैं।”

दासगुप्ता और रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक और टीआरपी घोटाले के मामले में सह आरोपी अर्नब गोस्वामी के बीच 2019 के पुलवामा हमले के संदर्भ में हुई कथित चैट पुलिस द्वारा इस मामले में दायर आरोप-पत्र का हिस्सा भी है।

न्यायमूर्ति नाइक ने पूछा कि क्या पुलवामा हमले के संदर्भ में हुई व्हाट्सऐप चैट को लेकर क्या कोई मामला दर्ज किया गया, इस पर हिरेय ने जवाब दिया, नहीं।

दासगुप्ता के वकील अबद पोंडा ने उच्च न्यायालय को बताया कि व्हाट्सऐप चैट महज “हल्की-फुल्की बातें” थीं।

दासगुप्ता की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय में मंगलवार को भी सुनवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?