लाइव न्यूज़ :

बारामूला मुठभेड़ः तीन आतंकी ढेर, सेना के 3 जवान घायल, अभी भी जारी है गोलीबारी

By भाषा | Updated: September 4, 2020 21:23 IST

बारामूला जिले में पट्टन इलाके के येदिपोरा में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिससे अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया।इलाज के लिए ‘92 बेस अस्पताल’ में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। दो विशेष पुलिस अधिकारियों को भी चोटें आईं जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकी ढेर हो गये और सेना के तीन जवान घायल हो गये।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पट्टन इलाके के येदिपोरा में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिससे अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए ‘92 बेस अस्पताल’ में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आंतकियों को मार गिराया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो विशेष पुलिस अधिकारियों को भी चोटें आईं जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि इस बीच, पुलवामा जिले के बाभर इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इन पंक्तियों के लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी, लेकिन अभी तक दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तीन आतंकवादी ठिकानों का भंडाफोड़ किया

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल के वन क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादी ठिकानों का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘त्राल क्षेत्र में बूचो-कमला के जंगलों में जैश-ए-मोहम्मद (जैश) के आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली गुप्त जानकारी के आधार पर, पुलिस ने सेना के साथ मिलकर इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया।’’

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान, जैश के तीन आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ कर उन्हें नष्ट कर दिया गया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘संयुक्त टीम ने इन आतंकी ठिकानों से आईईडी सहित काफी विस्फोटक सामग्री बरामद की। टीम ने जांच के लिए सारी सामग्री को कब्जे में ले लिया है।”

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनामनोज मुकुंद नरवणेपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है