लाइव न्यूज़ :

Baramulla Encounter: चकमा देकर भाग रहा था आतंकी, सुरक्षा बलों ने किया ढेर; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: September 16, 2024 10:23 IST

Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ का वीडियो वायरल हो रहा

Open in App

Baramulla Encounter: जम्मू -कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आंतकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इमारत में आतंकी छुपा हुआ है जो कि किसी तरह बचकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान आंतकी बड़ी चालाकी से बचने की कोशिश करता है लेकिन सुरक्षा बल की मुश्तैदी के आगे वह सफल नहीं हुआ। आतंकी को देख सुरक्षाबलों ने फायरिंग कर दी जिसमें उसकी मौत हो गई। 

इस घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई थी। यह वीडियो उसी एनकाउंटर का है। बारामूली जिले में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए हैं। इसी साल जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह एनकाउंट अधिकारियों के लिए बड़ी कामयाबी है। उत्तरी कश्मीर जिले के पट्टन इलाके में चक टापर क्रीरी गांव में अभियान के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए सेना की 10 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर संजय कन्नोथ ने कहा कि सुरक्षाबलों को क्रीरी में आतंकियों की गतिविधि के बारे में इनपुट मिले थे। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संजय कन्नोथ ने कहा कि हमें खउफिया एजेंसियों से चक टापर में कुछ अज्ञात आतंकियों के मौजूद होने के बारे में खास जानकारी मिली थी। ब्रिगेडियर कन्नोथ ने कहा कि एक खाली पड़ी इमारत में छिपे हुए आतंकियों ने हमारी टुकड़ियों पर गोलीबारी की, इसके बाद हमने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। इलाके की पूरी घेराबंदी की गई और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने रातभर सैनिकों पर लगातार भारी गोलीबारी की और जिसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया।

सेना के अधिकारी ने सुबह भी अभियान जारी रखा। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने बहुत ही पेशेवर तरीके से आतंकियों से मुकाबला किया और नागरिकों की जान-माल को बिना नुकसान पहुंचाए उन्हें मार गिराया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाArmyवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन