बारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 15, 2026 22:03 IST2026-03-15T21:42:08+5:302026-03-15T22:03:27+5:30

बारामती और राहुरी में उपचुनाव पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के कारण आवश्यक हो गए हैं।

Baramati-Rahuri seat by-election Deputy CM Sunetra Pawar on Ajit Pawar's seat Sharadchandra Pawar withdraws Know when voting and counting  | बारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

file photo

Highlightsनिर्णय पार्टी की आंतरिक बैठक में लिया गया।राहुरी में भाजपा विधायक शिवाजीराव करदिले भी हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव में करदिले से हार गई थीं।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने मीडिया को सूचित किया कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बारामती विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने बारामती उपचुनाव न लड़ने का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय पार्टी की आंतरिक बैठक में लिया गया।

उपचुनाव कार्यक्रम-

चुनाव अधिसूचना:--- 30 मार्च, 2026

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि:-- 6 अप्रैल, 2026

नामांकन पत्रों की जांच:-- 7 अप्रैल, 2026

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि:-- 9 अप्रैल, 2026

मतदान:--- 23 अप्रैल, 2026

मतगणना:--- 4 मई, 2026

चुनाव प्रक्रिया का समापन:-- 6 मई, 2026

पिछले विधानसभा चुनाव में युगेंद्र पवार ने बारामती से अजीत पवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था। चुनाव आयोग ने उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को महाराष्ट्र के बारामती (पुणे) और राहुरी (अहिल्यानगर) विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित किया। बारामती और राहुरी में उपचुनाव पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के कारण आवश्यक हो गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन के कारण अहिल्यानगर की राहुरी सीट पर उपचुनाव 23 अप्रैल को होंगे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 23 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को होगी। हालांकि राहुरी विधानसभा उपचुनाव में खबरों के मुताबिक, प्रजक्ता तनपुरे एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) से चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं और पार्टी वहां से उम्मीदवार उतार सकती है।

तनपुरे वही उम्मीदवार थीं जो 2024 के विधानसभा चुनाव में करदिले से हार गई थीं। हालांकि एनसीपी (शरद पवार गुट) ने बारामती उपचुनाव न लड़ने का फैसला किया है, लेकिन चुनाव निर्विरोध होने की संभावना कम है। खबरों के मुताबिक, धनगर समुदाय के कुछ सदस्य पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एक अस्पताल का नाम अजीत पवार के नाम पर रखे जाने से नाराज हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस नाराज गुट का कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि बारामती और राहुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव आम सहमति से निर्विरोध कराए जाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर मुकाबला होता है तो भाजपा इसके लिए तैयार है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने दिन में घोषणा की कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के कारण खाली हुई पुणे की बारामती सीट और भारतीय जनता पार्टी विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन के कारण अहिल्यानगर की राहुरी सीट पर उपचुनाव 23 अप्रैल को होंगे।

Web Title: Baramati-Rahuri seat by-election Deputy CM Sunetra Pawar on Ajit Pawar's seat Sharadchandra Pawar withdraws Know when voting and counting 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे