बारामती विमान दुर्घटनाः मुंबई से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और 8 बजकर 45 मिनट पर रडार पहुंच से गायब, रनवे से उतरा और आग ही आग?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2026 11:32 IST2026-01-28T11:28:34+5:302026-01-28T11:32:11+5:30

‘फ्लाइट रडार’ के अनुसार, विमान ने मुंबई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर यह रडार की पहुंच से गायब हो गया।

Baramati plane crash took off Mumbai 8-10 am disappeared radar 8-45 am Zilla Parishad elections February 5 Ajit Pawar going to campaign see video went off runway and caught fire | बारामती विमान दुर्घटनाः मुंबई से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और 8 बजकर 45 मिनट पर रडार पहुंच से गायब, रनवे से उतरा और आग ही आग?

file photo

Highlightsसुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर यह रडार की पहुंच से गायब हो गया। अजित पवार (66) का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई।

पुणेः पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब अजित पवार (66) का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था। ‘फ्लाइट रडार’ के अनुसार, विमान ने मुंबई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर यह रडार की पहुंच से गायब हो गया। पवार राज्य में पांच फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव के प्रचार अभियान के तहत जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घटना के वक्त उसमें पांच लोग सवार थे। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। उन्होंने कहा, ‘‘विमान में सवार सभी लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।’’

एक सूत्र ने को बताया कि पायलट ने विमान को उतारने का प्रयास करने से पहले हवाई पट्टी के पास खराब दृश्यता के बारे में बताया था। सूत्रों के अनुसार, ‘बॉम्बार्डियर एयरोस्पेस’ के ‘लेयरजेट डिवीजन’ द्वारा निर्मित मध्यम आकार का बिजनेस जेट विमान ‘लेयरजेट 45’ (एलजे45) बारामती हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय रनवे से उतर गया और उसमें आग लग गई।

पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा और दो बेटे पार्थ और जय हैं। सुनेत्रा राज्यसभा सदस्य हैं। हाल में पुणे और पिंपरी चिंचवड में हुए नगर निगम चुनाव में पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शरद पवार की राकांपा (शप) के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था।

पुणे में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर बुधवार को शोक जताते हुए केरल विधानसभा ने कुछ पल का मौन रखा। इस हादसे में पवार के अलावा विमान में सवार पांच अन्य लोगों की भी मृत्यु हो गई। प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ए.एन. शमशीर ने सदन को पवार के निधन की जानकारी दी।

और सदस्यों से कुछ समय के लिए मौन रखने का अनुरोध किया। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता (राकांपा) नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान पुणे जिले के बारामती इलाके में उतर रहा था। भाषा खारी सुरभि सुरभि

Web Title: Baramati plane crash took off Mumbai 8-10 am disappeared radar 8-45 am Zilla Parishad elections February 5 Ajit Pawar going to campaign see video went off runway and caught fire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे