बारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 9, 2026 16:06 IST2026-04-09T14:58:22+5:302026-04-09T16:06:06+5:30
Baramati by-election: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बारामती उपचुनाव में निर्विरोध जीत जाएंगी। यह उपचुनाव 23 अप्रैल को होना था और कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है।

file photo
बारामतीः कांग्रेस ने आगामी बारामती विधानसभा उपचुनाव में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ अपने उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम वापस लेने का फैसला किया है। यह फैसला एनसीपी-एसपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले द्वारा कांग्रेस से बारामती विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मोरे की उम्मीदवारी वापस लेने के आग्रह के बाद आया है। यह सीट अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुई थी।
Following the untimely demise of Ajit Pawar, the Baramati Assembly constituency now faces a by-election.
— Supriya Sule (@supriya_sule) April 9, 2026
Ajit Dada’s political journey began with the Congress party, and he maintained a long-standing, respectful association with it throughout his career.
In this moment of grief…
बारामती विधानसभेची पोटनिवडणूक ही बिनविरोध होणं ही अजितदादांवर प्रेम करणाऱ्या राज्यातील प्रत्येकाची आणि तमाम बारामतीकरांची इच्छा आहे. अजितदादांची बहुतांश राजकीय कारकिर्द ही काँग्रेसमध्ये आणि नंतर काँग्रेससोबत गेली. या काळात काँग्रेसच्या प्रत्येक नेत्याशी त्यांचा अत्यंत निकटचा… pic.twitter.com/aRiQygb5u7
— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) April 9, 2026
सुले ने पोस्ट में दिवंगत अजीत पवार को श्रद्धांजलि देते हुए निर्विरोध चुनाव कराने का आह्वान किया। सुले ने कहा कि अजीत पवार के असामयिक निधन के बाद, बारामती विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने जा रहा है। अजीत दादा का राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी से शुरू हुआ था और उन्होंने अपने पूरे करियर में इस पार्टी के साथ एक लंबा और सम्मानजनक संबंध बनाए रखा।
कांग्रेस ने गुरुवार दोपहर अजीत पवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अपना नाम वापस ले लिया। अजीत पवार का 28 जनवरी को बारामती हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश के दौरान चार्टर्ड विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। 1991 के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल करने के बाद से अजीत पवार इस सीट पर काबिज थे और इस साल उनके निधन तक वे इसी सीट से जुड़े रहे।
इससे पहले 1967 से उनके चाचा शरद पवार इस सीट पर काबिज थे। यह सीट बारामती जिले का हिस्सा है, जिसे पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। इससे पहले, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल को फोन करके उनसे अपनी पार्टी का उम्मीदवार वापस लेने का अनुरोध किया। कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया था।
शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी समूह के नेताओं जिनमें पार्टी की कार्यवाहक अध्यक्ष सुप्रिया सुले और शरद पवार के पोते रोहित पवार शामिल हैं ने भी इसी तरह की अपील की। एनसीपी के छगन भुजबल और धनंजय मुंडे सहित महाराष्ट्र के कई अन्य वरिष्ठ राजनेताओं ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस से बात की।
बताया कि अजीत पवार पहले विपक्षी पार्टी के साथ गठबंधन में थे और यहां तक कि उसके सदस्य के रूप में चुनाव भी लड़े थे (1991 और 1995 में)। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हमने भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति से अपने वैचारिक मतभेदों को दिखाने के लिए ही अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। अजीत पवार की हार से हममें से कई लोगों को दुख हुआ है।"
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत अध्यक्ष अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (62) ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थीं। सुनेत्रा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने चुनावी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पवार परिवार के गृह क्षेत्र बारामती में अपनी ननद और मौजूदा राकांपा (शप) की सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
सुले से हारने के बाद, वह राज्यसभा के लिए चुनी गईं। पति अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेतृत्व की जिम्मेदारी भी सुनेत्रा के कंधों पर आ गई है। बारामती में 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में राकांपा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को शनिवार को राकांपा के विधायक दल का नेता चुना गया था।
मराठवाड़ा क्षेत्र के धाराशिव (पूर्व में उस्मानाबाद) जिले के तेर गांव से ताल्लुक रखने वालीं सुनेत्रा पवार राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन जीवन के अधिकांश समय तक सक्रिय राजनीति में नहीं उतरी थीं। उनके भाई पदमसिंह पाटिल राकांपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनके पिता बाजीराव पाटिल मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम में शामिल थे, जो हैदराबाद राज्य के भारतीय संघ में विलय से पहले हुआ था।
‘वाणिज्य’ विषय में पढ़ाई करने वालीं सुनेत्रा पवार को चित्रकारी, संगीत, फोटोग्राफी और कृषि में रुचि है। शादी के बाद उन्होंने काटेवाडी गांव में सक्रिय रूप से खेती शुरू की। शरद पवार ने 1999 में राकांपा की स्थापना की थी, लेकिन जुलाई 2023 में उनके भतीजे अजित पवार के भाजपा-शिवसेना महायुति सरकार में शामिल होने के बाद पार्टी दो हिस्सों में बंट गई थीं।