बारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2026 22:21 IST2026-04-05T22:16:27+5:302026-04-05T22:21:09+5:30
Baramati Assembly by-election: कांग्रेस सूत्रों ने संकेत दिया कि मांग का समर्थन करने के मूड में नहीं है और पार्टी का उम्मीदवार सोमवार को नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करेगा।

file photo
Baramati:कांग्रेस ने 23 अप्रैल को बारामती विधानसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ अपनी प्रदेश इकाई के सचिव आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आकाश मोरे पार्टी के पूर्व विधानपरिषद सदस्य विजयराव मोरे के बेटे हैं और धांगर समुदाय से संबंध आते हैं। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने रविवार को राज्य कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल को फोन करके उनसे बारामती विधानसभा क्षेत्र में उनका निर्विरोध उपचुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
सुनेत्रा इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों ने संकेत दिया कि पार्टी उनकी मांग का समर्थन करने के मूड में नहीं है और पार्टी का उम्मीदवार सोमवार को नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करेगा।