अजित पवार असर, बारामती में NCP क्लीन स्वीप?, जिला परिषद चुनाव में सभी 6 और पंचायत समिति चुनाव में 12 सीटें अपने नाम की, देखिए जीते प्रत्याशी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 9, 2026 18:15 IST2026-02-09T18:03:54+5:302026-02-09T18:15:29+5:30

Maharashtra Zilla Parishad Election Results 2026 LIVE Updates: कोल्हापुर जिला परिषद चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। ​​एनसीपी को 19 सीटें, भाजपा को 10 और शिवसेना को आठ सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को करारा झटका लगा और उसे सिर्फ 15 सीटें ही मिलीं।

Baramati ajit pawar NCP clean sweep wins all 6 seats in Zilla Parishad elections 12 seats in Panchayat Samiti elections see winning candidates | अजित पवार असर, बारामती में NCP क्लीन स्वीप?, जिला परिषद चुनाव में सभी 6 और पंचायत समिति चुनाव में 12 सीटें अपने नाम की, देखिए जीते प्रत्याशी

Maharashtra Zilla Parishad Election Results 2026 LIVE Updates

HighlightsMaharashtra Zilla Parishad Election Results 2026 LIVE Updates: दोनों गुटों के विलय की चर्चा चल रही थी।Maharashtra Zilla Parishad Election Results 2026 LIVE Updates: अजीत पवार का निधन हो गया था। Maharashtra Zilla Parishad Election Results 2026 LIVE Updates: बारामती में गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।

बारामतीः महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन के मद्देनजर यह चुनाव काफी अहम था। बारामती तालुका के जिला परिषद चुनावों में एनसीपी ने सभी छह सीटें जीतीं और पंचायत समिति चुनावों में भी सभी 12 सीटें अपने नाम कीं। शरद पवार और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के गुट एनसीपी के गढ़ माने जाने वाले बारामती में गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले महीने बारामती में एक विमान दुर्घटना में एनसीपी अध्यक्ष अजीत पवार का निधन हो गया था। दोनों गुटों के विलय की चर्चा चल रही थी।

पुणे जिला परिषद और पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से मुलाकात की-

पुणे जिला परिषद और पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने आज बारामती में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। सदस्यों ने भविष्य में तालुका के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और अजीत पवार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मतदाताओं ने एनसीपी की जीत सुनिश्चित करके अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी-

एनसीपी पुणे जिला अध्यक्ष संभाजी होलकर ने कहा, "पुणे जिला परिषद चुनावों में एनसीपी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करके मतदाताओं ने अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी है।" पुणे जिले की 73 जिला परिषद सीटों में से एनसीपी 43 सीटों पर आगे चल रही है। इससे पहले, भाजपा नेता और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "जिला परिषदों और पंचायत समितियों के आज के परिणाम हमें एक बार फिर आदरणीय अटलजी के अमर आदर्श वाक्य की याद दिलाते हैं!"

कोल्हापुर जिला परिषद चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत-

कोल्हापुर जिला परिषद चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। ​​एनसीपी को 19 सीटें, भाजपा को 10 और शिवसेना को आठ सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को करारा झटका लगा और उसे सिर्फ 15 सीटें ही मिलीं। कोल्हापुर में दोनों एनसीपी दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा था।

आकांक्षा चौगुले ने अलूर से जीत हासिल की-

शिवसेना के पूर्व विधायक ज्ञानराज चौगुले की बेटी आकांक्षा चौगुले ने अलूर से जीत दर्ज की है। वह उमर्गा पंचायत समिति के अध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदार थीं। पालक मंत्री प्रताप सरनाइक और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दोनों ने उनकी उम्मीदवारी के समर्थन में एक चुनावी रैली आयोजित की थी।

जिला परिषद चुनावों के लिए उन्हें बारामती में चार रैलियों को संबोधित करना था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन के मद्देनजर आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए प्रचार न करने का फैसला किया था। राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए सात फरवरी को मतदान हुआ था।

पुणे जिले के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में पवार के निधन के बाद घोषित तीन दिवसीय राजकीय शोक को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम में संशोधन किया है। हादसे में चार अन्य लोगों की मौत हो गयी थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पांच फरवरी को होने वाला मतदान अब सात फरवरी को हुआ था, जबकि मतगणना नौ फरवरी को रहा है। 

Web Title: Baramati ajit pawar NCP clean sweep wins all 6 seats in Zilla Parishad elections 12 seats in Panchayat Samiti elections see winning candidates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे