लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी: बोरे में मिली युवती की लाश

By भाषा | Updated: November 29, 2020 16:09 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), 29 नवंबर बाराबंकी जिले के थाना रामनगर क्षेत्र में बोरे में भरकर फेंका गया एक युवती का शव शनिवार को बरामद किया गया। युवती 24 घंटे पहले लापता हुई थी। इस बारे में पुलिस ने पहले अपहरण का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने बताया कि बोरे में मिले शव की गर्दन में पीछे की ओर गंभीर चोट के निशान हैं जिससे लगता है कि धारदार हथियार से हत्या की गई। दुष्‍कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

शव की बरामदगी के बाद पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है तथा एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले, शनिवार को दोपहर में युवती के पिता की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज करने का रामनगर पुलिस ने दावा किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र की एक युवती शुक्रवार दोपहर से लापता थी और इस मामले में उसके अपहरण का केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को युवती का शव उसके गांव से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर बोरे में भरा मिला। युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है कि नहीं, इस बारे में पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता लग सकेगा। उन्‍होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएग।

जानकारी के मुताबिक रामनगर थाना अंतर्गत एक गांव की 19 वर्षीया युवती शुक्रवार को कुछ सामान लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक उसके वापस न आने पर पिता ने उसकी खोजबीन की। युवती का कुछ पता नहीं चलने पर शनिवार को पुलिस को इसकी सूचना दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे