लाइव न्यूज़ :

बार न्यायपालिका की प्रेरित हमलों से करता है रक्षा: प्रधान न्यायाधीश

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:46 IST

Open in App

(अदिति सिंह)

नयी दिल्ली, दो जुलाई प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट बार को इस संस्थान की प्रेरित ‘हमलों’ से ‘रक्षा करने वाला’ बताया एवं कहा कि न्यायाधीशों के योगदान पर गर्व करने/खुशी मनाने की उसकी परंपरा से ही न्यायमूर्ति अशोक भूषण को उनकी सेवानिवृति पर आभार प्रकट किया जा रहा है।

शीर्ष अदालत के छठे वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण चार जुलाई को सेवानिवृत हो जाएंगे। वह ऐतिहासिक अयोध्या जमीन विवाद प्रकरण, आधार की वैधता अक्षुण्ण रखने और प्रधान न्यायाधीश को ‘मास्टर ऑफ रोस्टर’ (कामकाज संबंधी निर्णय लेने में प्रमुख) करार देने जैसे कई अहम फैसलों का हिस्सा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित विदाई समारोह में प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ मुझे अवश्य यह कहना चाहिए कि वकील भी दूसरी अहम भूमिका निभाते हैं। बार इस संस्थान का रक्षक है। वकीलों को संस्थान का सम्मान करना चाहिए तथा न्यायपालिका को किसी भी हमले से बचाना चाहिए जो न्यायतंत्र के कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जानता हूं कि जब भी प्रेरित हमलों से संस्थान की रक्षा की बात आती है तो सुप्रीम कोर्ट बार हमेशा ही सबसे आगे होता है । उन्होंने न्यायाधीशों के योगदान पर हमेशा गर्व किया है और उनके कठिन परिश्रम की प्रशंसा की है। वे न्यायाधीशों के प्रयासों को कभी बिसारते नहीं। यह कार्यक्रम जो आयोजित किया गया, उसका मुख्य कारण न्यायमूर्ति भूषण के प्रति आभार प्रकट करना है।’’

न्यायमूर्ति भूषण की तारीफ करते हुए न्यायमूर्ति रमण ने कहा, ‘‘ एक महान न्यायाधीश होने के साथ-साथ वह एक अच्छे भद्रपुरुष के तौर पर भी जाने जाते हैं। जिस विनम्रता के साथ वह आचरण करते हैं, उसे लेकर उन्हें बार और पीठ में समान सम्मान प्राप्त है.... यह न्यायमूर्ति भूषण का दर्शन ही है जो उन्हें सभी से अलग बनाता है।’’

न्यायमूर्ति भूषण की सेवानिवृति के बाद अब उच्चतम न्यायालय में 26 न्यायाधीश रह जायेंगे जबकि वहां कुल 34 न्यायाधीश होने चाहिए।

अपनी मां के अंतिम संस्कार के सिलसिले में प्रयागराज गये न्यायमूर्ति भूषण ने शीर्ष अदालत तथा इलाहाबाद एवं केरल उच्च न्यायालयों में न्यायधीश के तौर पर अपने सफल कार्यकाल के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों