लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में बार लाइसेंस स्‍वीकृति की प्रक्रिया होगी आसान

By भाषा | Updated: December 12, 2020 19:07 IST

Open in App

लखनऊ, 12 दिसंबर उत्तर प्रदेश सरकार ने बार लाइसेंस स्‍वीकृति की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नयी नियमावली बनाई है, जिसे कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) ने अनुमोदित कर दिया है।

राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता ने शनिवार को बताया कि नये नियमों से राज्‍य में ‘ व्यापार सुगमता’ (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) को बढ़ावा मिलेगा।

प्रवक्‍ता के मुताबिक कैबिनेट द्वारा उत्तर प्रदेश आबकारी (बार लाइसेंसों की स्‍वीकृति) नियमावली, 2020 को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने बताया कि नयी नियमावली में बार लाइसेंसों की वर्तमान जटिल स्‍वीकृति प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुए शासन स्‍तर से अनुमोदन एवं मंडलायुक्‍त की अध्‍यक्षता में गठित समिति की संस्‍तुति को समाप्‍त करते हुए जिलाधिकारी की अध्‍यक्षता में गठित समिति की संस्‍तुति पर आबकारी आयुक्‍त द्वारा स्‍वीकृति देने प्रावधान किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि इससे लाइसेंस को शीघ्र स्‍वीकृति मिलेगी और राजकोष में वृद्धि होगी, इस नयी नियमावली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई अड़डों के लाउंज, विशेष ट्रेनों व घरेलू व अंतरराष्ट्रीय क्रूज में भी बार लाइसेंस देने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रत्‍येक बार और क्‍लब लाइसेंस ‘जियो टैग’ होंगे और पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन लाइसेंस जारी किये जाएंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले लाइसेंस जिस माह स्‍वीकृत होता, आवेदक को संपूर्ण वर्ष की लाइसेंस फीस जमा करनी होती थी, लेकिन अब जिस माह में लाइसेंस स्‍वीकृत होगा उसके पहले के तीन महीनों की लाइसेंस फीस में छूट देते हुए शेष महीनों की फीस जमा करने का नियम बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा परिसर में पार्किंग समेत अन्‍य कई प्रक्रिया में बदलाव किये गये हैं, नयी नियमावली में दंड प्रावधान किया गया है, जिसके अनुसार बिक्री बढ़ाने के लिए अगर ग्राहकों को प्रेरित करने के लिए मदिरा पान की प्रतियोगिता जैसे कृत्‍य में संलिप्‍त पाया गया तो पहली बार 25 हजार रुपये जुर्माना और दूसरी बार 50 हजार रुपये जुर्माना लगेगा लेकिन तीसरी बार लाइसेंस निरस्‍त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों