लाइव न्यूज़ :

UP: वृन्दावन में बार बालाओं के साथ छलका रहे थे जाम, पुलिस ने अचानक छापा मार किया 36 लोगों को अरेस्ट

By भाषा | Updated: October 8, 2018 15:34 IST

होटल में यह पार्टी बिहार की एक कीटनाशक निर्माता कंपनी ने अपने नये उत्पाद लॉन्च के अवसर पर दी थी।

Open in App

तीर्थनगरी वृन्दावन में हर प्रकार की नशाबंदी होने के बावजूद रविवार (आठ अक्टूबर) की रात एक होटल में आयोजित पार्टी में शराब पीने-पिलाने और बार बालाओं की मौजूदगी की सूचना पर वहां छापेमारी कर पुलिस ने 36 लोगों को गिरफ्तार किया।

होटल में यह पार्टी बिहार की एक कीटनाशक निर्माता कंपनी ने अपने नये उत्पाद लॉन्च के अवसर पर दी थी।

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) प्रीति सिंह ने बताया, ‘‘तीर्थनगरी होने के कारण वृन्दावन में पूर्ण नशाबंदी है। रविवार की रात कृपा रेजिडेन्सी होटल के प्रबंधक राजीव शांडिल्य ने पुलिस को सूचित किया कि उनके यहां एक कीटनाशक कंपनी के उत्पाद की लॉन्चिंग के लिए आयोजित पार्टी में कुछ लोग अश्लील डांस एवं शराब की पार्टी कर रहे हैं। इस सूचना पर होटल में छापा मारा गया।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘वहां करीब 36 पुरुष एवं 6 बार बालाएं थीं। तीन दर्जन लोगों को पकड़ने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया। लड़कियों को आइंदा ऐसा न करने की चेतावनी देते हुए अच्छा चाल-चलन रखने के वादे पर समझा-बुझा कर छोड़ दिया गया।’’ 

पुलिस के अनुसार, होटल की बुकिंग ‘देना पेस्ट्रीसाइड कंपनी’ ने एक उत्पाद लॉन्च करने के लिए कराई थी। पार्टी में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कुल पांच दर्जन वितरक शामिल थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन